लखनऊ हिट एंड रन मामला: पहचान छिपाकर रिश्ता, कार से घसीटने और धमकाने वाला मुख्य आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में हुई हिट एंड रन की खौफनाक घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज अली और उसके साथी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हिंदू नाम बताकर पीड़िता से रिश्ता बनाया था और विवाद के दौरान उस पर कार चढ़ाकर घसीटा था।

Updated : 22 September 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में मानवता को शर्मसार कर देने वाले बहुचर्चित हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहनवाज अली को गिरफ्तार कर लिया है। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने तीन विशेष टीमों का गठन किया और त्वरित दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अदालत ने आरोपी शाहनवाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

फर्जी पहचान और रिश्तों का सच

यह पूरी घटना राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने घटी। पीड़िता अनामिका के अनुसार, आरोपी शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर उसके साथ दोस्ती की थी। इस झूठी पहचान के सहारे दोनों के बीच करीब एक साल तक रिश्ता रहा। हालांकि, समय बीतने के साथ जब पीड़िता को उसकी असलियत और किसी अन्य युवती के साथ उसके संबंधों के बारे में सच्चाई का पता चला, तो दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया।

गोरखपुर में विसर्जन के दौरान खूनी तांडव: डीजे पर डांस बना नासूर, 15 साल के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

खौफनाक वारदात और साजिश में शामिल दोस्त

विवाद उस समय खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया जब पीड़िता ने शाहनवाज को वहां से जाने से रोकने का प्रयास किया। गुस्से में आकर आरोपी ने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे पीड़िता पर कार चढ़ा दी। इस दौरान पीड़िता का हाथ कार के शीशे में बुरी तरह फंस गया और वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती हुई काफी दूर तक कार के बोनट और शीशे के सहारे सड़क पर घसीटती चली गई।

जांच में यह भी सामने आया कि इस अमानवीय कृत्य में शाहनवाज अकेला नहीं था। कार के अंदर मौजूद उसके दोस्त दानिश ने लगातार उसे गाड़ी न रोकने और पीड़िता को जान से मारने के लिए उकसाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ इस आपराधिक कृत्य में उसका साथ देने वाले दानिश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

धमकियों का सिलसिला और निजी वीडियो वायरल

अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से जूझ रही पीड़िता ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि इस जानलेवा हमले को अंजाम देने के बाद भी आरोपी और उसके साथी रुके नहीं, बल्कि वे लगातार उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे थे। जब पीड़िता ने आरोपियों के किसी भी दबाव में आकर समझौते से साफ इनकार कर दिया, तो खीझ, गुस्से और डर पैदा करने की नीयत से आरोपियों ने शाम को उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

देवरिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, खाते से लाखों की निकासी का लगाया आरोप, CDO को सौंपा शिकायती पत्र

पीड़िता की गुहार और न्याय की आस

फिलहाल गंभीर रूप से घायल पीड़िता अस्पताल में अपना इलाज करवा रही है। इस कठिन समय में उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे प्रकरण में व्यक्तिगत रूप से दखल देने की गुहार लगाई है। पीड़िता और उसके परिवार ने मांग की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Location :  Lucknow

Published :  22 September 2026, 9:18 AM IST

Related News

Advertisement