हिंदी
महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन (IMG: Dynamite News)
Deoria: दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को देवरिया जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। गौरी बाजार विकासखंड के रामलक्षन क्षेत्र के लक्ष्य प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
नाला अधूरा, भुगतान पूरा? 62 लाख की परियोजना में FD को लेकर भी उठे सवाल, अमेठी में जांच कमेटी गठित
लक्ष्य प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष दुलारी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें नियमों का पालन किए बिना पद से हटा दिया गया। उनका कहना है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया।
दुलारी देवी का आरोप है कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से उन्हें पद से हटाकर दूसरी महिला को अध्यक्ष बना दिया गया और इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा रामलक्षन स्थित समूह के खाते से लाखों रुपये की निकासी की गई। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने समूह से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों, तहसील दिवस, जिलाधिकारी कार्यालय और खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जिस कोख ने दिया जन्म, उसी मां को जिंदा जलाकर मार डाला: पटना में नशे की आग में राख हुई इंसानियत
सोमवार को बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। महिलाओं ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भी नारे लगाए और आरोपों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी।
सोनभद्र DM चर्चित गौड़ ने खुद उठाया झाड़ू, 45 मिनट में मंदिर परिसर से निकला 1 टन प्लास्टिक कचरा
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं तो प्रशासन की ओर से पुलिस बल बुलाया गया और उन्हें अपनी बात रखने से रोकने का प्रयास किया गया। महिलाओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने आई थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
महिलाओं ने कहा कि अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करने की बात कही।
फिलहाल स्वयं सहायता समूह के खाते के संचालन, पदाधिकारियों में बदलाव और धन निकासी से जुड़े आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। महिलाओं ने प्रशासन से समूह संचालन को नियमानुसार बहाल कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Location : Deoria
Published : 21 September 2026, 6:46 PM IST
Topics : Deoria News Dynamite News protest UP News