हिंदी
लखनऊ के भीषण अग्निकांड पर सीएम योगी का बयान (फोटो सोर्स- X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में सोमवार की दोपहर को भीषण अग्निकांड में दर्जन भर लोगों के मौत की खबरें है, जबकि कई लोग घायल है। सीएम योगी ने इस अग्निकांड के बाद अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं और वे सीधे घटनास्थल जाएंगे। इसके साथ ही योगी सरकार ने इस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं।
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सीधे घटनास्थल का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। घटना को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस हादसे ने प्रदेश सरकार को भी गंभीर चिंता में डाल दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ अग्निकांड को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आग लगने के पीछे क्या कारण रहे और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से समीक्षा की जाएगी।
हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मिल सके।
अग्निकांड के बाद अब सभी की नजर सरकार द्वारा उठाए जाने वाले अगले कदमों पर टिकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम रद्द करने और सीधे घटनास्थल पहुंचने के फैसले को सरकार की गंभीरता के तौर पर देखा जा रहा है।
Location : Lucknow
Published : 22 June 2026, 5:30 PM IST