एक के बाद एक टक्कर से मचा हड़कंप, दो की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पहले बाइक क्रेटा कार से टकराई और इसके बाद पीछे से आए वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 October 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। एक ही बाइक पर सवार तीन युवक लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही क्रेटा कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर जा गिरी और कुछ ही पल में पीछे से आए दूसरे वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।

पहली टक्कर के बाद और बिगड़ा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक करीब 25 से 35 वर्ष की उम्र के थे। क्रेटा से टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे वाहन ने बाइक को फिर अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक डीसीएम में भी फंस गई थी। कुछ लोगों ने एक हाफ डाला वाहन को वहां से जाते हुए देखने की बात कही है। ऐसे में पुलिस अब दूसरी टक्कर में शामिल वाहन की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- अब चेहरी में नहीं चलेगा कच्ची शराब का खेल! ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, भारी मात्रा में लहन नष्ट

दो युवकों की मौत

हादसे में दो बाइक सवारों की जान चली गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। एक ही बाइक पर तीन युवकों के सवार होने और उसके बाद लगातार टक्करों ने हादसे को और गंभीर बना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात और स्थिति को संभाला।

मोबाइल से परिवार तक पहुंचने की कोशिश

हादसे के बाद सबसे बड़ी चुनौती मृतकों और घायल की पहचान को लेकर सामने आई। तीनों युवकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में चौकी इंचार्ज पप्पू यादव ने एक मृत युवक के मोबाइल का सिम दूसरे फोन में डालकर उसके परिवार तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस यह भी पता कर रही है कि तीनों युवक कहां के रहने वाले थे और रात में लखनऊ की ओर किस काम से जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- भाजपा की आज लखनऊ में होगी बड़ी बैठक, विनोद तावड़े और चार सह-प्रभारी संभालेंगे कमान, तय होंगे नए क्षेत्रीय प्रभारी

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल दूसरी टक्कर को लेकर है। पहली टक्कर क्रेटा कार से होने की बात सामने आई है, लेकिन इसके बाद बाइक को किस वाहन ने रौंदा, इसकी पुष्टि अभी जांच के बाद होगी। ट्रक, डीसीएम या किसी अन्य वाहन की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Barabanki

Published :  1 October 2026, 9:18 AM IST

Related News

Advertisement