“तुम्हारी बेटी की डोली नहीं उठने दूंगा…”, कानपुर देहात में प्रेम का खौफनाक अंत, पहले प्रेमिका का गला रेता फिर…

कानपुर देहात में एक प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। एक तरफ टूटा हुआ रिश्ता, दूसरी तरफ गुस्से में लिया गया खौफनाक फैसला और फिर सामने आया दिल दहला देने वाला अंजाम। गांव में अब भी लोग उस आखिरी धमकी को याद कर सिहर उठते हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 May 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव में एक प्रेम संबंध ने भयावह रूप ले लिया। यहां एक नाबालिग लड़की की हत्या और उसके प्रेमी की आत्महत्या ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

रिश्ते में बढ़ता तनाव बना हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, युवक और नाबालिग लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे। पिछले कुछ समय से उनके बीच तनाव बढ़ता जा रहा था, जिससे विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।

गोरखपुर में अचानक चाय की दुकान में लगी, मची अफरा तफरी

नाबालिग की हत्या से मचा हड़कंप

घटना वाले दिन स्थिति अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर प्रेमी ने चाकू से नाबालिग लड़की का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

हत्या के बाद प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

कुछ ही समय बाद आरोपी युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल में अक्सर आता-जाता रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

आधी रात पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल… शराब तस्करों की चालाकी भी पड़ गई फेल, ई-रिक्शा से निकला चौंकाने वाला सामान

मां ने बताया युवक देता था धमकी

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कई बार धमकी देता था। उसने कहा था कि “तुम्हारी बेटी की डोली कभी नहीं उठने देंगे।” यह बयान अब पुलिस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 May 2026, 11:27 AM IST

Related News

Advertisement