गोरखपुर में अचानक चाय की दुकान में लगी, मची अफरा तफरी

गोरखपुर के असुरन चौराहे के पास एक चाय की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 May 2026, 10:48 AM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर के असुरन चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक चाय की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में गैस सिलेंडर में गैस भरी जाती थी और गैस स्टोव व चूल्हे की बिक्री का काम भी होता था। सुबह के समय अचानक गैस लीकेज होने के कारण आग भड़क उठी, जो तेजी से फैलते हुए बगल की चूल्हे की दुकान तक पहुंच गई।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 May 2026, 10:47 AM IST

Related News

Advertisement