Road Accident in UP: कन्नौज में सड़क हुई फिर लाल, तीन की दर्दनाक मौत

यूपी के कन्नौज में गुरुवार देर रात को रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेकाबू वाहनों ने तीन निर्दोष लोगों का जीवन लील दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 May 2026, 1:32 AM IST
google-preferred

Kannauj: सिकंदरपुर छिबरामऊ क्षेत्र के सलेमपुर बुद्ध विहार के पास जीटी रोड पर गुरुवार की देर रात एक डंपर और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें हादसे की चपेट में आने से एक किशोर समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर सौ शैया अस्पताल भिजवाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों और मृत बाइक सवार को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऋतिक और विष्णु को मृत घोषित कर दिया जबकि अर्जुन ठेकेदार का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन अपने 16 वर्षीय बेटे ऋतिक और पड़ोस के गांव हैबतपुर निवासी विष्णु (25 वर्ष) के साथ ट्रैक्टर से वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर छिबरामऊ के सलेमपुर बुद्ध विहार के पास जीटी रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इसके बाद अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया।  बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अर्जुन, उनका बेटा ऋतिक और साथी विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP PCS Officers: यूपी सरकार ने 104 PCS अधिकारियों को दिया तोहफा, ग्रेड पे में हुआ इजाफा 

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान ऋतिक (16) पुत्र अर्जुन दिवाकर, निवासी नगला किशोर, पोस्ट चंद्रपुरी, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई।

विष्णु (25) पुत्र भक्तु सिंह, निवासी हैबतपुर, पोस्ट चंद्रपुरी, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ की भी मौत हो गई। इसके अलावा एबाइक सवार राधा मोहन कठेरिया (18) ग्राम असेह थाना तालग्राम जिला कन्नौज की मौत हो गई।

लखनऊ डीएम का बड़ा आदेश: हीटवेव के खतरे को देखते हुए के स्कूलों में छुट्टी, 22 मई से बंद रहेंगे सभी विद्यालय

पुलिस का बयान

कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मृतकों के शव को मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बहाल करा दिया था।

Location :  Kannauj

Published :  22 May 2026, 1:24 AM IST

Advertisement