कन्नौज शिक्षक अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, वारदात के पीछे इनका हाथ

कन्नौज में सरकारी शिक्षक राहुल कुमार राजपूत के अपहरण और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। संयुक्त टीम ने मायापुरवा मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 July 2026, 6:11 AM IST
google-preferred

Kannauj: सरकारी शिक्षक राहुल कुमार राजपूत के अपहरण और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना तालग्राम, कोतवाली कन्नौज, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मायापुरवा मोड़ के पास से आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान अविनाश राजपूत, सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा और केशव पंडित उर्फ केशव अवस्थी के रूप में हुई है।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अविनाश राजपूत शिक्षक राहुल का मित्र था। करोड़ों रुपये के कर्ज में डूबने के बाद उसने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई। 14 जुलाई को स्कूल से लौटते समय राहुल को कार में अगवा कर नोएडा ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल ने बताया पूरा हाल

परिजनों से की फिरौती की मांग

आरोपियों ने राहुल के मोबाइल से परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया। पुलिस की लगातार कार्रवाई और लोकेशन ट्रैक होने पर आरोपी राहुल को दिल्ली के लालकुआं क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया।

22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की समीक्षा बैठक

20 जुलाई को पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपहरण, फिरौती, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी सागर की तलाश जारी है।

Location :  Kannauj

Published :  21 July 2026, 6:04 AM IST

Advertisement