कन्नौज में चालान पर भड़के तीर्थयात्री, अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बस खड़ी कर लगाया जाम
कन्नौज में अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर तीर्थयात्रियों ने परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में बस खड़ी कर जाम लगा दिया। श्रद्धालुओं ने गलत चालान का आरोप लगाया, जबकि विभाग ने ओवरलोडिंग और परमिट नियमों के उल्लंघन को कार्रवाई की वजह बताया। करीब 10 मिनट बाद अधिकारियों के समझाने पर यातायात बहाल हुआ।