Kannauj Murder Case: दिवाली की रात रंजिश में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, आरोपी के एनकाउंटर की मांग

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली के पास दिवाली की खरीदारी करने निकले 38 वर्षीय अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की अनमोल दीक्षित ने चार गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है, पुलिस जांच में जुटी है।

Updated : 9 November 2026, 8:48 AM IST
google-preferred

Kannauj: छिबरामऊ में बेखौफ हमलावर ने कानून के रखवाले अधिवक्ता को ही गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर रिटायर्ड दरोगा के 38 वर्षीय अधिवक्ता बेटे की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिवाली की खरीदारी करने निकले अधिवक्ता का एक युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने उन पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है।

दीपावली की खरीदारी के दौरान हुआ खूनी संघर्ष

घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ककराई मोहल्ले की है। यहां के निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी दिवाली की खरीदारी करने घर से निकले थे। इसी दौरान उनका अनमोल दीक्षित नाम के युवक से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ मारने और चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अधिवक्ता पर सीधे चार फायर झोंक दिए। गोलियां लगते ही अनुज सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Chitrakoot: चित्रकूट में दीपदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, 12 लोग घायल; खुशियां मातम में बदलीं

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन आनन-फानन में लहूलुहान हालत में अनुज को छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

kannauj-advocate-murder-news

मौके पर पूछताछ करती पुलिस (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अधिवक्ता की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। वह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी, मां सुमन और सात वर्षीय बेटी श्रद्धा को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी मौके पर पहुंचीं। मृतक को विधायक का करीबी और रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस दौरान विधायक भी परिजनों के बीच भावुक होकर रोती नजर आईं।

रोते रहे मासूम बच्चे और गिड़गिड़ाता रहा पति, फिर भी नहीं पसीजा मां का दिल: मैनपुरी में ससुर के इश्क में अंधी हुई बहू

सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kannauj

Published :  9 November 2026, 8:46 AM IST

Advertisement