कन्नौज में सनसनीखेज वारदात: पशुओं के बाड़े में सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी
कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेहरीन गांव में हड़कंप मचा हुआ है, पशुओं के बाड़े में सो रहे 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। एएसपी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है।