कन्नौज में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार कोटेदार घायल, पत्नी की मौत

सड़क पर हुए एक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को गहरा सदमा दे दिया। बाइक से जा रहे दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की हालत इतनी गंभीर हो गई कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक के फरार होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब अब पुलिस तलाश रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 August 2026, 11:36 PM IST
google-preferred

Kannauj: जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सपाह गांव निवासी राजकुमार कोटेदार सोमवार को अपनी पत्नी कु्ष्मा के साथ बाइक से कन्नौज कोर्ट में तारीख लेने गए थे। वापस लौटते समय विशनापुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को तत्काल इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

कन्नौज कोर्ट से शातिर अपराधी फरार, शौच के बहाने सिपाही को धक्का देकर भागा

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची इंदरगढ़ पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कु्ष्मा को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

‘बच्चा सो रहा है कहकर वसूले पैसे, हाथ में थमा दी लाश’ कन्नौज के प्राइवेट अस्पताल पर संगीन आरोप

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फरार कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Kannauj

Published :  31 August 2026, 10:58 PM IST

Advertisement