हिंदी
कन्नौज में इंसानियत शर्मसार (img: Dynamite News)
Kannauj: गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के बाद परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि बच्चा सो रहा है और पूरा पेमेंट होने के बाद ही बच्चे को डिस्चार्ज किया यानी घर भेज दिया।
परिवार के मुताबिक, हॉस्पिटल से बच्चे को घर ले जाते समय उन्हें शक हुआ कि बच्चा सांस नहीं ले रहा है। वे तुरंत हॉस्पिटल वापस लौटे और मामले में न्याय की मांग की। नवजात का शव देखकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल था; उन्होंने बार-बार हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें - Murder in Kannauj: कन्नौज में खेत की मेड़ को लेकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव और दहशत
दुखी पिता का आरोप है कि हॉस्पिटल ने इलाज की पूरी फीस तो ले ली, लेकिन बच्चे को मृत हालत में घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि अगर हॉस्पिटल ने सही जानकारी दी होती, तो परिवार को इतना दुख नहीं झेलना पड़ता।
परिवार का आरोप है कि गुरसहायगंज के अमन हॉस्पिटल में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें - Kannauj News: एक झपकी और मच गया मौत का तांडव! ट्रेलर में पीछे से घुसी बस, एक यात्री की मौत
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। अधिकारियों ने कहा कि औपचारिक शिकायत मिलने और मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Kannauj
Published : 31 August 2026, 6:40 PM IST
Topics : crime news Gursahaiganj kannauj news UP News UP Police