UP Accident: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा; बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक की हालत गंभीर
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण चालक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी चोपन लाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।