गुरुग्राम में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, कटर से काटकर निकाला गया ड्राइवर का शव; सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा! फास्ट लेन में चल रहे ई-रिक्शा के सरिए कैब का शीशा तोड़कर ड्राइवर के सीने के पार हुए। मौके पर मौत, महिला यात्री गंभीर। जानिए नियमों की अनदेखी ने कैसे ली एक बेगुनाह की जान।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 July 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

Gurugram: रफ्तार के शौकीनों के लिए बनाया गया गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे शुक्रवार दोपहर एक बेगुनाह कैब चालक के लिए मौत का जाल बन गया। नियमों को ताक पर रखकर एक्सप्रेसवे की सबसे तेज लेन (ओवरटेक लेन) में दौड़ रहे एक लोडिंग ई-रिक्शा ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजाड़ दीं।

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में कैब चालक के सीने के आर-पार लोहे का मोटा सरिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कैब में बैठी एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई है।

शीशा चीरकर अंदर घुसी मौत

हादसा शुक्रवार (17 जुलाई) दोपहर का है। चश्मदीदों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां बेहद तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कैब, फास्ट लेन में आगे चल रहे एक लोडिंग ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में पीछे की ओर निकले हुए भारी-भरकम सरिए कैब की विंडशील्ड (अगला शीशा) को पूरी तरह चीरते हुए अंदर घुस गए। एक सरिया सीधे चालक के सीने में जा धंसा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

NEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब और हरियाणा के छात्र बने टॉपर

कटर से काटना पड़ा लोहे का सरिया

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और राहत दल को शव बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति इतनी भयावह थी कि कटर मशीन की मदद से पहले सरिए को काटना पड़ा, जिसके बाद खून से लथपथ शव को बाहर निकाला जा सका। घायल महिला को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हाईवे अथॉरिटी और ट्रैफिक पुलिस पर बड़े सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला सवाल यह कि तेज रफ्तार वाले इस कॉरिडोर की 'ओवरटेक लेन' में धीमी गति से चलने वाले लोडिंग ई-रिक्शा को आने ही कैसे दिया गया?

हरियाणा से उत्तराखंड ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दूसरा, बिना किसी लाल कपड़े (खतरे के निशान) या सुरक्षा उपाय के खुलेआम मौत बनकर घूम रहे इन सरियों पर ट्रैफिक पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी? पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस लापरवाही ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हाईवे पर नियमों की अनदेखी कितनी जानलेवा हो सकती है।

Location :  Gurugram

Published :  20 July 2026, 4:02 PM IST

Advertisement