24 घंटे के भीतर ‘इंसाफ’! व्यापारी पर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, चारों अरेस्ट

झांसी में व्यापारी प्रशांत गुप्ता पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में चारों आरोपी घायल हो गए। पुलिस की एक गोली थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। आरोपियों से चार तमंचे, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद की गई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 August 2026, 4:31 PM IST
google-preferred

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में व्यापारी प्रशांत गुप्ता पर हुई गोलीबारी के मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चारों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, आरोपियों की एक गोली सीपरी बाजार थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी पर फायरिंग की घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी लकारा के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान एक गोली सीपरी बाजार थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

Jhansi News: भाई को आखिरी कॉल, फिर संदिग्ध मौत… आखिरी कॉल ने खोला दर्दनाक राज

चार तमंचे और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार देशी तमंचे 315 बोर, छह खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 785 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दतिया के सिरसा निवासी शिवम कुशवाहा और सुरेंद्र कुशवाहा, निवाड़ी जिले के कुमहर्रा निवासी आकाश कुशवाहा तथा दतिया निवासी प्रदुम्न कुशवाहा के रूप में हुई है।

घर लौटते समय व्यापारी पर हुई थी फायरिंग

पुरानी गल्ला मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी प्रशांत गुप्ता की भोजला मंडी में आढ़त है। 12 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। उनके पास लैपटॉप बैग भी था।

Jhansi: जमीन की जंग में बही खून की धार! लाठियों की गूंज से कांपा गांव, 7 लोग घायल

प्रशांत के मुताबिक, भोजला रोड पर पुल के पास पहले से खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने के कारण उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी। कुछ दूरी आगे बढ़ते ही आरोपियों ने पीछे से उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में कमर के पास लगी।

घायल अवस्था में प्रशांत खुद हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Location :  Jhansi

Published :  16 August 2026, 4:31 PM IST

Related News

Advertisement