नौतनवा में देशभक्ति का जोश! स्कूलों से सरकारी दफ्तरों तक गूंजा ‘भारत माता की जय’, तिरंगे में रंगा पूरा क्षेत्र
महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियों के जरिए आजादी के पर्व का उत्साह दिखाया। लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई, जबकि विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।