हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
देवरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल को कथित तौर पर कूटरचित तरीके से बेचने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खरजरवा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरेंदा (महराजगंज): ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब बेहतर मार्गदर्शन और शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होगा। फरेंदा कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोच यूपी आईएएस कोचिंग संस्थान की शाखा का शुभारंभ स्थानीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

परसामलिक (महराजगंज) परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार को नहाते समय रोहिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 16 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष परसामलिक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना स्थानीय के गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।

Farrukhabad: सावन का पवित्र माह चल रहा है और बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न शिवालयों की ओर जा रहे हैं। तीर्थ स्थल श्रृंगी ऋषि महाराज के दरबार से होते हुए कांवड़िए गंगाजल लेकर श्रृंगीरामपुर-उधरनपुर मार्ग से गुजरते हैं।
रजीपुर से उधरनपुर तक कांवड़ियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन कांवड़ियों के लिए कोई सहायता शिविर, स्वास्थ्य शिविर या विश्राम स्थल नजर नहीं आ रहा है। लंबी दूरी पैदल तय करने वाले कांवड़ियों को रास्ते में आराम करने, पानी पीने या प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Kaushambi: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सयारा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, टूलकिट और ई-रिक्शा वितरित किए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ज्ञानमती, पार्वती, अनीता, तिरसिया, सुनीता और निशा देवी को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी ननकैया, अशोक कुमार और लक्ष्मी देवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
हाथरस जिले में हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भक्ति संगीत की स्वर लहरियों के बीच 15 अगस्त को श्री रेवती मैया मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पिपरा सोहट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों के कथित तौर पर अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सुरजीत कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा श्रावण मास में चल रहें। कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रांतर्गत कावड़ मार्गों बरियाघाट, नटवा, मुहकुचवा तिराहा आदि का भ्रमण निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर लगे।
पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए सेवाभाव के साथ ड्यूटी करने तथा यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नगर क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर कावड़ियों को खाने की सामग्री व पानी के बोतल आदि प्रदान कर उनके उपर पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया गया तथा यात्रा को सफल होने की शुभकामनाएं दी गयी।

बदायूं में पुरानी रंजिश ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके दो बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपियों से उनकी काफी समय से जमीन और पुराने विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। रविवार दोपहर दबंग घर में घुस आए और बिना कुछ कहे-सुने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।

महराजगंज जिले के अड्डा बाजार कस्बे से न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (न्यू पीएचसी) तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में होने के कारण राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
सबसे अधिक परेशानी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है। जर्जर सड़क के कारण एंबुलेंस के आने-जाने में भी दिक्कत होती है। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगने वाला समय बढ़ जाता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी इस रास्ते से अस्पताल ले जाने में परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

महराजगंज: स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक मिलने की घटना सामने आते ही बच्चों में अफरातफरी मच गई और नाराज छात्रों ने भोजन करना बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चों को समझाकर शांत कराया। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी है।

देवरिया जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 60 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिकाऊ पासवान पुत्र स्वर्गीय परदेशी पासवान, निवासी थाना रुद्रपुर क्षेत्र, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा क्षेत्र के बड़हरा चौराहा स्थित श्रीकांत मैरेज हाल में रविवार को धुरिया गोंड समाज की ओर से सवनही पूजा एवं गोंडी धर्म-संस्कृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाराजगंज जिलाध्यक्ष गुलाबचंद गोंड के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर बड़ादेव का स्मरण किया तथा समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में गोंडी धर्म और संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को कुछ ही घंटो की जबरदस्त बारिश उस समय मुसीबत बन गई जब नगर की सड़के गालियां और बाजारो में कई कई फिट पानी भर गया, लोग घरों में कैद होने को जहां मजबूर हो गए तो वही सड़कों पर भरे पानी से वाहनों की रफ्तार भी थम गई।
बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के थुंबा मोहन गांव के शाहपुर नट मौजा निवासी मुकेश नट (24) की रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मुकेश नगर कोतवाली क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब छह बजे दुकान पर काम करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौरा गांव में पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध आखिरकार रविवार को समाप्त हो गया। परिजनों और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच हुई मैराथन वार्ता के बाद, पीड़ित परिवार शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गया। इस सहमति के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है और गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र स्थित नरहन खास गांव में कथित धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मऊ निवासी पादरी सोनू कुमार और 6 से अधिक महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में स्कूल गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम् गान को बीच में ही बंद करवाने के मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। महंत राजू दास ने इस कृत्य को राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की बात कही है।
लखनऊ में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, त्याग और बलिदान को याद किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में 16 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
हरदोई हाईवे पर रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चालको को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बस में जा घुसा। इस टक्कर में बस चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को मलिहाबाद सीएचसी भेजा।
सुल्तानपुर जिले के निवासी और पश्चिम बंगाल कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को स्वतंत्रता दिवस पर 'राष्ट्रपति पदक' से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में हावड़ा के पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात अखिलेश चतुर्वेदी को यह राष्ट्रीय सम्मान उनकी सराहनीय सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए दिया जा रहा है, जिससे गृह जनपद में खुशी की लहर है।
चंदौली के चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर 15 अगस्त को छात्र से मारपीट और बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप लगा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो वायरल होने पर लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
अलीगढ़ के हरदुआगंज में पुलिस ने अमित हत्याकांड के आरोपी संजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि संजू की पत्नी कल्पना ने अपने नए प्रेमी लोकेश के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी अमित की हत्या की थी। बाद में संजू ने लोकेश संग मिलकर शव को गंग नहर में ठिकाने लगाया था। पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
अलीगढ़ में एक नाबालिग बच्ची की सूझबूझ से अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपी बेसहारा बच्चियों को झांसा देकर लाते और 70 हजार से 1 लाख रुपये में शादी के नाम पर बेच देते थे। पीड़ित बच्ची की 112 पर की गई कॉल के बाद पुलिस ने सरगना 'चाची' समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 बच्चियों को रेस्क्यू कराया।
बरेली के नवाबगंज में मंदिर से पूजा कर पत्नी के साथ लौट रहे 36 वर्षीय सूरज उर्फ रिंकू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक पोल से टकरा गई, जिससे सूरज ने दम तोड़ दिया और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था।
मिर्जापुर जिले में मड़िहान वन प्रभाग में तैनात फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद के घर में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। नाग पंचमी से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
मिर्जापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में बने विंध्य कॉरिडोर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़कों के चौड़ीकरण के बावजूद बेहतर जल निकासी न होने से मार्ग जलमग्न हो गए हैं। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर मंदिर तक जाना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात 27 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के पिता ने सास-ससुर, ननद और देवर पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
एटा हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ढाई साल के मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर शिकंजा कसते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 3 दरोगाओं (उपनिरीक्षकों) समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कप्तान की इस सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
लखनऊ के मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जगदीशपुर निवासी 30 वर्षीय रोहित मौर्य की बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर शुक्रवार को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। बीमारी से पति की मौत के बाद दुखी मां-बेटे ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। परिजनों के न आने पर लक्सा पुलिस की उपस्थिति में समाजसेवी अमन कबीर ने तीनों शवों को मुखाग्नि दी, जिससे घाट पर मौजूद लोग भावुक हो गए।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मुंबई जा रहे यात्री द्वारा सीलिंग से पहले मैगजीन निकालते समय लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य ने असलहे फेंककर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपाचे बाइक और नकदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़
गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन बुलेट सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग की और युवक की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वाराणसी में मैगी न मिलने से नाराज करीब 15 युवकों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर उपद्रव मचाया। दबंगों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मारपीट करने के साथ ही बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। संचालक का आरोप है कि आरोपियों ने 5,000 रुपये की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में रविवार को एक कपड़ा कारोबारी का 16 रुपये वाला ऑफर अफरा-तफरी का कारण बन गया। व्यापारी ने अपने जन्मदिन पर महज 16 मिनट के लिए कपड़े 16 रुपये में देने की घोषणा की थी, जिसे सुनकर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बेकाबू होने और भगदड़ जैसी स्थिति बनने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात संभाले।
Kanpur: अनवरगंज थाना क्षेत्र के आलम मार्केट में रविवार को 16 मिनट की 16 रुपये की सेल ने अफरा-तफरी मचा दी। कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामान की कीमत 16 रुपये कर दी। सेल की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रेटर नोएडा में बेखौफ लुटेरों और पुलिस के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से अवैध हथियार और संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।
बदायूं के समरेर स्थित एक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद सात छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत पर सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में दो छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद परिजनों ने घटिया भोजन का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
Location : Lucknow
Published : 16 August 2026, 8:31 AM IST