UP Weather 16 August: यूपी में अगले 4 दिन मौसम बिगाड़ेगा खेल, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, गोरखपुर, सीतापुर समेत कई इलाकों में बारिश हो चुकी है। भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 August 2026, 8:17 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 से 19 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

सीतापुर और गोरखपुर में जमकर बरसे बादल

पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई। सीतापुर के भटपुरवाघाट में सर्वाधिक 124.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद गोरखपुर के बर्डघाट में 101.8 मिमी, सीतापुर के नैमिषारण्य में 85.6 मिमी और कन्नौज में 81.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।

मिर्जापुर तहसील में 77 मिमी, छिबरामऊ में 72.1 मिमी, कानपुर नगर के अंकिनघाट में 68.2 मिमी और महराजगंज के निचलौल में 52.1 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर के बांसगांव में 52 मिमी और जौनपुर सीडब्ल्यूसी में 51.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ समेत इन शहरों में भी बरसे बादल

राजधानी लखनऊ में अमौसी केंद्र पर 48.4 मिमी और केंद्रीय वेधशाला में 36.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज के मेजा में 41 मिमी, पीबीओ में 33.8 मिमी और कोरांव में 32 मिमी बारिश हुई।

बाराबंकी, बलरामपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, गाजीपुर और संतकबीरनगर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद के बिलारी में 89.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रामपुर के टांडा में 50.9 मिमी, मुरादाबाद में 34.5 मिमी और इटावा में 34.2 मिमी बारिश हुई।

Up Veterinary Pharmacist Recruitment: यूपी में वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर जॉब, जानें  पूरी डिटेल

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और श्रावस्ती समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कुशीनगर, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट है।

तिरंगे की शान में डूबा सीतापुर पुलिस लाइन, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा खास उत्साह

भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मौसम विभाग ने भारी बारिश के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों को नुकसान और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर आकस्मिक बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

लोगों को नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Location :  Lucknow

Published :  16 August 2026, 8:17 AM IST

Advertisement