गोरखपुर में जश्न-ए-आजादी की बहार! तिरंगे के साये में झूम उठे गाँव और शहर, खजनी में गूंजा ‘भारत माता की जय’

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर गोरखपुर में शहर से गांव तक देशभक्ति का माहौल रहा। खजनी तहसील में एसडीएम आनंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र व संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। स्कूलों में प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोगों ने शहीदों को नमन कर एकता का संदेश दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 August 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गोरखपुर शहर से लेकर गांव, कस्बों और तहसील मुख्यालयों तक देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सड़कों, बाजारों और गलियों में तिरंगे की छटा नजर आई। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आजादी का जश्न मनाया। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

खजनी तहसील में शान से फहराया गया राष्ट्रध्वज

खजनी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। एसडीएम खजनी आनंद कटारिया ने तहसील परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को राष्ट्र व संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

Gorakhpur News: जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी तोड़ा दम, एक ही रात में उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

ध्वजारोहण के बाद तहसील परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा तहसील परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।
समारोह में खजनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता, राजस्वकर्मी, तहसील कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्कूलों में प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

नारायण इंटर कॉलेज, रामपुर पांडेय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Gorakhpur: पत्नी से विवाद के बाद नदी में कूदा शख्स, कुछ ही देर हुआ ऐसा चमत्कार

छात्राओं ने राष्ट्रगीत, मां शारदे की वंदना समेत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। समारोह प्रधानाचार्य वास्चपति शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी हुआ ध्वजारोहण

गोरखपुर जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों और विभिन्न संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया।

पूरे जिले में तिरंगा हाथों में लिए लोगों का उत्साह देखते ही बना। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने लोगों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित में मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 August 2026, 3:27 PM IST

Related News

Advertisement