तिरंगे के सामने खाकी ने लिया देशसेवा का संकल्प! बदायूं में SSP अंकिता शर्मा ने फहराया झंडा, इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

बदायूं में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगा फहराने के साथ देशसेवा का संकल्प लिया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया और स्वतंत्रता सेनानियों, पुलिस पेंशनरों व शहीद सैनिकों के आश्रितों का भी सम्मान हुआ।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 August 2026, 2:11 PM IST
google-preferred

Budaun: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बदायूं पुलिस लाइन परिसर में देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदकों और सम्मान चिन्हों से सम्मानित किया गया।

शहीद सैनिकों के परिजनों और पुलिस पेंशनरों का सम्मान

ध्वजारोहण के बाद एसएसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संकल्प पत्र पढ़कर देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, पुलिस पेंशनरों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को पुष्पहार और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दयाराम को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया।

ये भी पढ़ें- सिर पर टोपी, हाथों में तिरंगा… जुबां पर भारत माता की जय, मुजफ्फरनगर के मदरसों में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Image

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

सेवानिवृत्त उ0नि0 स0पु0 दयाराम - सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत।

निरीक्षक ना0पु0 सहंसरवीर सिंह - सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत।

उ0नि0 रविन्द्र कुमार - सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत।

मु0आ0 चालक राजेश बाबू - सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत।

उ0नि0 कप्तान सिंह - उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) से अलंकृत।

मु0आ0 मिर्जा राहत जुबैर बेग - उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) से अलंकृत।

उ0नि0 हरिभान सिंह - सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: तिरंगे के रंग में रंगा पूरा यूपी! देवरिया से सुल्तानपुर और अमेठी तक दिखा देशभक्ति का जोश

पुलिस मॉडर्न स्कूल में बच्चों ने बांधा समां

पुलिस लाइन के बाद पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्रा ने ध्वजारोहण किया। स्कूल स्टाफ और बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कार वितरित किए और उन्हें देशसेवा के लिए हमेशा तैयार रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित की गई और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

Location :  Budaun

Published :  15 August 2026, 2:02 PM IST

Related News

Advertisement