हिंदी
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने दिलाई शपथ (Img: Dynamite News)
Lucknow: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक वातावरण में अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे स्वतंत्रता सेनानियों का महान योगदान है।
डीएम ने कहा कि मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए देवरिया को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रत्येक नागरिक अपने स्तर से सकारात्मक योगदान दे तो जिले की प्रगति को और गति मिलेगी। उन्होंने लोगों से जिले का नाम प्रदेश और देश में रोशन करने के लिए पूरी लगन से कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं देवरिया क्लब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया। कृषि मंत्री ने प्रदेश और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया (Img: Dynamite News)
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के बाद 80वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रभावना का वातावरण है। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया जा रहा है और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना लोगों के मन में दिखाई दे रही है।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डीएम इंद्रजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया (Img: Dynamite News)
ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।
ये भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा अमेठी: DM संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प
अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान जिले के तिलोई विधायक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंककेश्वर शरण सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां उन्होंने ध्वजारोहण के साथ मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों किसान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय।
Location : Lucknow
Published : 15 August 2026, 12:54 PM IST