कानपुर में आशिकी का खूनी अंत! एक प्रेमिका, दो प्रेमी और पेट में पलता ‘राज’… अब सुई से निकलेगा खून और बेनकाब होगा कातिल

कानपुर के घाटमपुर में गर्भवती युवती की मौत के मामले में पुलिस को CDR और लोकेशन से अहम सुराग मिले हैं। युवती दो प्रेमियों के संपर्क में थी। एक आरोपी हिरासत में है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। भ्रूण की DNA जांच से बच्चे के पिता की पहचान में मदद मिलेगी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 August 2026, 12:20 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर के घाटमपुर के पतारा कस्बे के पास आम के बगीचे में गर्भवती युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से सामने आया है कि युवती मौत से पहले अपने दो प्रेमियों के संपर्क में थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी हिरासत में है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

दोनों प्रेमियों के संपर्क में थी युवती

पुलिस के मुताबिक, मृतका फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र निवासी पूर्व प्रेमी प्रांजुल पाल और पतारा निवासी वर्तमान प्रेमी गोले पांडेय के संपर्क में थी। युवती ने मौत से एक दिन पहले पूर्व प्रेमी से कई बार बातचीत की थी। वहीं, जांच में दूसरे आरोपी की लोकेशन भी युवती के आसपास मिली है।

Kanpur Dehat News: सावन में जेल के अंदर गूंज रहे भोलेनाथ के जयकारे, कैदी भी कर रहे भगवान शिव की आराधना

छह माह की गर्भवती थी युवती

पतारा के पास आम के बगीचे में युवती का शव गुरुवार सुबह मिला था। परिजनों के मुताबिक, युवती अविवाहित और गर्भवती थी। पोस्टमार्टम में उसके करीब छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखा है।

DNA जांच से खुलेगा बच्चे के पिता का राज

पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल के अनुसार, युवती के पेट में पल रहे भ्रूण की DNA जांच कराई जाएगी। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि बच्चा दोनों आरोपियों में से किसका था। पुलिस का कहना है कि DNA रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक आरोपी हिरासत में

पुलिस ने पूर्व प्रेमी प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार को भी उसकी युवती से बातचीत हुई थी। उसके मुताबिक, युवती ने अस्पताल में इलाज के खर्च के लिए रुपये मांगे थे।

Kanpur: शराब कारोबारी के 7 ठिकानों पर आयकर का एक्शन, जांच में खुला कर चोरी का राज?

वहीं, पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी गोले पांडेय की लोकेशन बुधवार को युवती के साथ या उसके आसपास मिली है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह युवती को एक बड़े सरकारी अस्पताल ले गया था। वहां प्रवेश नहीं मिलने के बाद वह उसे वापस लेकर आया था।

बुधवार रात की गतिविधियां जांच के घेरे में

पुलिस अब युवती की मौत से पहले की गतिविधियों और दोनों आरोपियों की लोकेशन की जांच कर रही है। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत के मुताबिक, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  15 August 2026, 12:10 PM IST

Advertisement