UP Transfer News: यूपी पुलिस में बड़ा बदलाव, बदायूं समेत कई जिलों के SP बदले…
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में बदायूं, फतेहपुर, कासगंज, भदोही और गोरखपुर के पुलिस प्रमुखों में बदलाव किया गया है। अंकिता शर्मा को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि कई जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं।