बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; आखिर किस मामले में हुआ ऐसा?

हत्या के एक चर्चित मामले की जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। पहले हुई कार्रवाई के बाद अब दो और पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। आखिर पूरा मामला क्या है और जांच में क्या सामने आया?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 August 2026, 4:00 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं पुलिस में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने हत्या के एक मामले की जांच में लापरवाही सामने आने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और साफ संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच में सही पाए गए आरोप

मामला गाजियाबाद के थाना लोनी में दर्ज हत्या के एक मुकदमे से जुड़ा है। इस मामले में वांछित आरोपी की थाना बिनावर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर शिकायत हुई थी। इसकी जांच पहले अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूं को सौंपी गई थी। जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं थाना बिनावर के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया था।

ये भी पढ़ें- Budaun: कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही कूद पड़ा चालक

दो और पुलिसकर्मी हुए निलंबित

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूं ने पूरे मामले की विस्तृत जांच की। जांच में थाना फैजगंज बेहटा में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार और थाना मूसाझाग में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढे़- Gorakhpur News: ड्यूटी के दौरान अमर हुआ बहादुर खोजी श्वान ‘वैनमोर’, SSP और पुलिस परिवार ने दी भावभीनी अंतिम विदाई

पुलिस विभाग ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Budaun

Published :  4 August 2026, 4:00 PM IST

Related News

Advertisement