Gorakhpur News: ड्यूटी के दौरान अमर हुआ बहादुर खोजी श्वान ‘वैनमोर’, SSP और पुलिस परिवार ने दी भावभीनी अंतिम विदाई

गोरखपुर पुलिस लाइन में कर्तव्यनिष्ठ खोजी श्वान 'वैनमोर' को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी समेत पूरे पुलिस परिवार ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। वैनमोर ने 2018 से गोरखनाथ मंदिर और वीआईपी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई थी।

Gorakhpur: कर्तव्य पथ पर अपनी अंतिम सांस तक ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले गोरखपुर पुलिस के बहादुर खोजी श्वान 'वैनमोर' को मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर बेहद नम आंखों और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस गमगीन माहौल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम आला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपने इस भरोसेमंद साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्य प्रदेश से शुरू हुआ था सफर

विभागीय दस्तावेजों के मुताबिक, नर श्वान 'वैनमोर' ने वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश से विशेष और कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसने गोरखपुर पुलिस के डॉग स्क्वाड दस्ते में अपनी सेवाएं शुरू कीं। अपनी असाधारण सूंघने की शक्ति, पैनी सूझबूझ और अनुशासित कार्यशैली के दम पर उसने बहुत कम समय में विभाग के भीतर एक खास पहचान बना ली थी।

शिक्षकों की कमी का शिकार हुआ कानपुर महिला आईटीआई, 8 ट्रेडों के दाखिले रुके; बची सिर्फ 112 सीटें

गोरखनाथ मंदिर और वीआईपी सुरक्षा में अहम योगदान

वैनमोर के सेवाकाल का दायरा बेहद व्यापक और संवेदनशील रहा। उसने अपनी डयूटी के दौरान विशेष रूप से श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, तमाम वीआईपी और वीवीआईपी दौरों के दौरान सुरक्षा जांच, संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी, जटिल घटनास्थलों के निरीक्षण और कई हाई-प्रोफाइल मामलों के सफल अनावरण में उसका योगदान अतुलनीय रहा। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उसने कभी अपने कर्तव्य से समझौता नहीं किया।

अगर पानी रुका तो खत्म हो जाएगा पाकिस्तान… भारत के चिनाब प्रोजेक्ट को लेकर पाक में क्यों बजी खतरे की घंटी

नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस लाइन शहीद स्मारक पर उपस्थित सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, डॉग स्क्वाड की पूरी टीम और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वैनमोर की उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया। वर्षों तक पुलिसबल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले वैनमोर का यूं चले जाना पूरे पुलिस परिवार को झकझोर गया।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 August 2026, 3:07 PM IST

Advertisement