Jhansi: जमीन की जंग में बही खून की धार! लाठियों की गूंज से कांपा गांव, 7 लोग घायल

झांसी के एक गांव में जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद से पूरा इलाका चीख-पुकार और अफरा-तफरी से भर गया। कई लोग घायल हुए और हालात संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिर विवाद इतना क्यों बढ़ा और घटना के पीछे क्या वजह रही?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 June 2026, 6:55 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी के एरच थाना क्षेत्र स्थित डुड़ी गांव में जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। देखते ही देखते पूरा गांव चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा। इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन के विवाद ने बढ़ाया तनाव

जानकारी के अनुसार डुड़ी गांव में जमीन और कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि विवाद हिंसा में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका रणभूमि जैसा नजर आने लगा।

गाजियाबाद केस पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश पुलिस की निष्पक्षता पर उठाती है सवाल

महिलाओं समेत सात लोग घायल

मारपीट में दो महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया। उनका कहना है कि परिवार के लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उन्हें न्याय मिलने के बजाय दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Chandauli: भीड़ में चुराते थे बाइक फिर बदल देते नंबर प्लेट, जानें कैसे हुआ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में बढ़ाई गई निगरानी

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर बनी हुई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Location :  Jhansi

Published :  7 June 2026, 6:55 PM IST

Advertisement