एटीट्यूड, हां…’ मोनालिसा का बॉस लेडी अवतार वायरल, व्हाइट शर्ट-सूट और काले चश्मे में लूटी महफिल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। व्हाइट शर्ट, थ्री-पीस स्टाइल सूट और ब्लैक सनग्लासेस में उनका बॉस लेडी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरों के साथ उनका ‘Attitude, Haan…’ कैप्शन भी चर्चा में है। मोनालिसा ने इस पोस्ट में अपनी मिनी टीवी सीरीज ‘Love To Hate You Chapter 2’ का भी जिक्र किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 August 2026, 2:28 PM IST
google-preferred

Mumbai: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा जब भी सोशल मीडिया पर कोई नई तस्वीर शेयर करती हैं, उनके फैंस की नजरें उन पर टिक जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रविवार को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा शुरू हो गई।

व्हाइट शर्ट और थ्री-पीस सूट में दिखा अलग अंदाज

मोनालिसा को आमतौर पर उनके ग्लैमरस और ट्रेडिशनल लुक के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर वह कभी साड़ी में नजर आती हैं तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती दिखाई देती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैशन में थोड़ा अलग प्रयोग किया है। व्हाइट शर्ट के ऊपर थ्री-पीस स्टाइल सूट पहनकर मोनालिसा ने अपने लुक को काफी स्टाइलिश रखा। आंखों पर ब्लैक सनग्लासेस ने उनके अंदाज में और भी कॉन्फिडेंस जोड़ दिया। वहीं, उन्होंने हेयरस्टाइल को ज्यादा हैवी न रखते हुए पोनीटेल में रखा।

सिनेमाघरों में चलने से पहले ही क्यों चूका ‘Ikka’? क्लाइमेक्स का ट्विस्ट भी नहीं भर पाया कहानी का खालीपन, पढ़ें रिव्यू

‘एटीट्यूड, हां…’ कैप्शन ने बढ़ाई चर्चा

मोनालिसा ने इन तस्वीरों के साथ जो कैप्शन लिखा, उसने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने लिखा, ‘एटीट्यूड, हां…’। तस्वीरों में जिस तरह वह कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट पोज देती नजर आ रही हैं, उनका यह कैप्शन उनके लुक के साथ बिल्कुल फिट बैठ रहा है। ब्लैक सनग्लासेस और थ्री-पीस सूट में उनका एक्सप्रेशन भी काफी कॉन्फिडेंट नजर आया। यही वजह है कि मोनालिसा का पोस्ट सिर्फ उनकी तस्वीरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके स्टाइल और एटीट्यूड की भी चर्चा होने लगी।

नए प्रोजेक्ट से जुड़ा है मोनालिसा का ये लुक?

मोनालिसा ने इस पोस्ट के साथ अपनी मिनी टीवी सीरीज ‘Love To Hate You Chapter 2’ का भी जिक्र किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका यह बॉस लेडी वाला अंदाज उनके इसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है। इस मिनी टीवी सीरीज की स्ट्रीमिंग 4 अगस्त से AllRight TV ऐप पर शुरू हो चुकी है। सीरीज के नए एपिसोड मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रिलीज किए जाते हैं। मोनालिसा के अलावा इस सीरीज में नियति फतनानी, हर्ष राजपूत और अभिमन्यु तोमर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Kara OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाका करेगी धनुष स्टारर ‘कारा’, जानें रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी तक बनाई पहचान

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। अपने अभिनय के अलावा वह अपने फैशन सेंस और सोशल मीडिया प्रेजेंस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। समय के साथ मोनालिसा ने अपने लुक्स के साथ लगातार प्रयोग किए हैं। कभी पारंपरिक भारतीय परिधान में वह अपने फैंस का दिल जीतती हैं तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। इस बार उन्होंने दोनों से थोड़ा अलग एक पावरफुल और कॉन्फिडेंट लुक पेश किया है।

Location :  Mumbai

Published :  16 August 2026, 2:28 PM IST

Advertisement