25 गोलियां चलीं, इलाके में मची भगदड़; जमीन विवाद में विपिन बाजपेई समेत 10 पर शिकंजा
सीतापुर के महोली क्षेत्र के अढ़ौरी बाईपास पर जमीन विवाद में कथित तौर पर करीब 25 राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सीओ महोली के नेतृत्व में पुलिस ने विपिन बाजपेई समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिकअप, चार बाइक, दो अवैध तमंचे और लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।