हिंदी
यातायात पुलिस ने शराबियों पर की बड़ी कार्रवाई
महराजगंज: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।
इसी के तहत ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के अंतर्गत शिकारपुर चौराहा और सिंदुरिया चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई चालक शराब के प्रभाव में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने कुल 05 वाहनों का चालान करते हुए 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
अभियान के दौरान प्रभारी यातायात अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने और विशेष रूप से शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी गई।
Location : Maharajganj
Published : 18 March 2026, 12:47 AM IST
Topics : Fine Imposed on Drinkers Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Operation Car o Bar