हिंदी
निचलौल (महराजगंज): निचलौल के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकीर्ति सिंह व उनके सगे भाई विद्यासागर पटेल के पुत्रों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर बुधवार बवाल हो गया।
पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विद्यासागर पटेल का पुत्र वैष्णवी पटेल उर्फ छोटू सिंह सुबह अपने चचेरे भाई और पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकीर्ति सिंह के ग्राम प्रधान पुत्र नीरज पटेल के घर पहुंचा और बातचीत करने लगा। बातचीत में बात बिगड़ गयी और इसके बाद वैष्णवी पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसी पिस्टल को छीन ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने वैष्णवी पर गोली दाग दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद गंभीर हालत में वैष्णवी को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
मौका-ए-वारदात पर पहुंचे डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के निचलौल थानेदार ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 0076/2023 धारा 307, 323, 504 वैष्णवी पटेल उर्फ छोटू सिंह पुत्र स्वर्गीय विद्यासागर पटेल की तहरीर पर पंजीकृत कर चार अभियुक्तों रामकीर्ति सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख निचलौल, प्रधान नीरज पटेल, मनोज पटेल और विनोद पटेल के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
इस बीच निचलौल पुलिस ने गांव पहुंच नीरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर में मौजूद सभी असलहों को जब्त कर लिया है।
Published : 15 February 2023, 6:11 PM IST
Topics : Firing Case Maharajganj Neeraj Patel nichlaul police निचलौल नीरज पटेल पुलिस महराजगंज मुकदमा