आनंदनगर रैक पॉइंट पर इफको यूरिया की फुल रैक पहुंची, डीएम के प्रयास से किसानों को बड़ी राहत

महराजगंज में जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से आनंदनगर (फरेंदा) रैक पॉइंट पर 2650 मीट्रिक टन इफको यूरिया की फुल रैक पहुंची। अब किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध होगी और परिवहन लागत भी घटेगी।

महराजगंज: जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के विशेष प्रयासों के चलते आनंदनगर (फरेंदा) रैक पॉइंट पर इफको यूरिया की एक फुल रैक पहुंच गई है। इस रैक में कुल 2650 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, जिसे सहकारिता क्षेत्र के बिक्री केंद्रों के माध्यम से पूरे जनपद में वितरित किया जाएगा।

पिछले वर्ष से ही लगातार प्रयास शुरू

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से किसानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा आनंदनगर रैक पॉइंट पर उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा भी आवश्यक निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पिछले वर्ष से ही लगातार प्रयास शुरू कर दिए थे।

इसी क्रम में 21 मार्च को जिलाधिकारी ने प्रमुख कृषि, उत्तर प्रदेश शासन को अर्धशासकीय पत्र भेजकर जिले की स्थिति से अवगत कराया और आनंदनगर रैक पॉइंट पर उर्वरकों की रैक भेजने का अनुरोध किया था। इसके परिणामस्वरूप अब इफको यूरिया की फुल रैक जनपद को प्राप्त हो गई है।

कंपनियों की रैक भी यहां नियमित रूप से

इससे पहले दिसंबर माह में केवल HURL कंपनी की दो रैक ही यहां पहुंच सकी थीं, लेकिन अब स्थिति में सुधार हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी  शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि 10 अप्रैल को उर्वरक कंपनियों के साथ बैठक भी की गई थी, जिसमें NFL और कोरोमंडल कंपनी के अधिकारियों ने बताया था कि आनंदनगर रैक पॉइंट का कोड उनकी कंपनियों में सक्रिय हो गया है। इससे भविष्य में अन्य कंपनियों की रैक भी यहां नियमित रूप से पहुंचेंगी।

Maharajganj News: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऐसा क्या बोले कि अधिकारियों के उड़े होश

अधिकारियों के अनुसार, इफको की डीएपी की एक और रैक अगले दो दिनों में इसी रैक पॉइंट पर पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। अब तक 21842 मीट्रिक टन यूरिया और 9824 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया जा चुका है।

Home Tips: खिड़कियों का ऐसा राज जो बदल सकता है आपकी किस्मत और घर की ऊर्जा, जानें सही दिशा और नियम

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी है, जिससे सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  2 May 2026, 5:11 PM IST

Advertisement