हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Lucknow: लखनऊ के अहिमामऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र का है। यहां पुलिस मुख्यालय में तैनात ASI सत्येंद्र वर्मा (34) का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें ASI ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा कि वह साल 2014 से ही परेशान थे, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को भी थी। हालांकि उस समय उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाया था लेकिन अब उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
Lucknow University PG Admission 2026-27: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक मौका
मृतक की मां ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उनके बेटे की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए वैदिका मिश्रा नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन युवती के परिवार के विरोध के चलते रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती द्वारा पैसों की मांग की जाने लगी और उसके परिजनों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब ASI के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।
पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें निजी संबंध, मानसिक तनाव और कथित ब्लैकमेलिंग जैसे पहलू शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
Location : Lucknow
Published : 2 May 2026, 12:29 PM IST