Mumbai: 14 साल बाद आया कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें किस केस में भारती सिंह और शेखर सुमन को मिली राहत

कॉमेडी शो से जुड़ा एक पुराना मामला आखिरकार कोर्ट के फैसले के साथ खत्म हो गया है। भारती सिंह और शेखर सुमन को बड़ी राहत मिली है, लेकिन यह मामला इतने सालों तक क्यों चला और कोर्ट ने क्या अहम टिप्पणी की, यह जानना दिलचस्प है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 May 2026, 10:38 AM IST
google-preferred

Mumbai: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज एक पुरानी FIR को रद्द कर दिया है। यह मामला एक कॉमेडी शो के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़ा था।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला साल 2010 के टीवी शो कॉमेडी सर्कस का जादू से जुड़ा है। आरोप था कि शो के दौरान एक धार्मिक आयत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। शिकायत रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि की ओर से दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहा गया था कि शो में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। शिकायत में यह भी दावा किया गया था कि भारती सिंह ने एक आयत पर मजाक किया, जिसके बाद शेखर सुमन ने उसे दोहराया। इसी आधार पर FIR दर्ज की गई थी।

कोर्ट में क्या दलील दी गई?

दोनों कलाकारों की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि यह मामला गलत समझ पर आधारित है। उनका कहना था कि कॉमेडी शो में कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे थे और उनका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था। वकील ने यह भी कहा कि मनोरंजन कार्यक्रमों को गंभीर भाषण या बयान की तरह नहीं देखा जा सकता।

Michael Box Office: माइकल जैक्सन की बायोपिक ने मचाया धमाल, ओपेनहाइमर को पछाड़ बनाया नया रिकॉर्ड

हाईकोर्ट का अहम फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित बोरकर की एकल पीठ ने FIR को रद्द कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कॉमेडी शो का उद्देश्य लोगों को हंसाना होता है, न कि किसी धार्मिक टिप्पणी को गंभीर रूप देना। अदालत ने कहा कि कलाकारों की भूमिका सीमित होती है और उन्हें किसी धर्म के खिलाफ वक्ता की तरह नहीं माना जा सकता।

कोर्ट की टिप्पणी से मिली राहत

कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में हर बयान को कानूनी अपराध के रूप में नहीं देखा जा सकता, खासकर जब वह मनोरंजन के संदर्भ में दिया गया हो। इसी आधार पर दोनों कलाकारों को पूरी तरह राहत दे दी गई।

अली अब्बास की फिल्म में नजर आएंगे ‘सैय्यारा’ चार्म अहान पांडे, इस दमदार अभिनेता की भी होगी एंट्री

लंबे समय बाद खत्म हुआ विवाद

यह मामला लगभग 14 साल तक कानूनी प्रक्रिया में रहा। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह विवाद खत्म हो गया है और दोनों कलाकारों को कानूनी राहत मिल गई है।

Location :  Mumbai

Published :  1 May 2026, 10:12 AM IST

Advertisement