मैनपुरी में लाखों की चोरी पर बवाल, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, DM से न्याय की गुहार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पीड़ित ने पुलिस पर एफआईआर में चोरी गए पूरे सामान का विवरण दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच, एफआईआर संशोधित कराने और चोरी गए जेवर व नकदी की बरामदगी की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।