सिसवा में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 बकाएदारों के कनेक्शन कटे; 15 पर FIR

महराजगंज के सिसवा नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली विभाग ने शनिवार को अचानक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी के कई मामले सामने आए, जिसके बाद 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 September 2026, 10:35 AM IST
google-preferred

Siswa Bazar: बिजली चोरी रोकने और लंबे समय से बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शनिवार को सिसवा नगर और ग्रामीण इलाकों में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। विभाग की टीम की कार्रवाई से बकाएदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान 55 बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जबकि बिजली चोरी के मामले में 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान उपखंड अधिकारी के निर्देशन और अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ के नेतृत्व में चलाया गया। विभागीय टीम ने सिसवा नगर के अलावा देहांत क्षेत्र के सण्डा खुर्द और कटहरी गांव में पहुंचकर बिजली कनेक्शनों और मीटरों की जांच की।

कटिया लगाकर बिजली चोरी करते मिले लोग

चेकिंग के दौरान टीम ने कई कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। विभाग के अनुसार, कुछ लोग सीधे कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए। ऐसे मामलों में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें- अंधेरे में अचानक पलटा पुलिस वाहन और फिर! देवरिया के इस सनसनीखेज एनकाउंटर की पूरी कहानी उड़ा देगी होश

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही। विभागीय अधिकारियों ने साफ किया कि बिजली चोरी को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

55 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

बिजली चोरी के मामलों के साथ-साथ लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 55 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन मौके पर ही विच्छेदित कर दिए गए। अभियान के दौरान मौके पर ही 3.60 लाख रुपये के बकाया राजस्व की वसूली भी की गई। 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ ने उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली चोरी और बकाएदारी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं बिजली चोरी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बाप की गाढ़ी कमाई नहीं, खून का प्यासा निकला बेटा! नशे की हालत में सोते हुए पिता के गले पर चला दिया ब्लेड

टीम में ये कर्मचारी रहे मौजूद

चेकिंग अभियान में जमील अहमद, लाइनमैन शिवनाथ, मुकेश, अजय, बबलू, सन्नी, प्रद्युम्न, कन्हैया और संजय समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  13 September 2026, 10:35 AM IST

Related News

Advertisement