वाइब्रेंट विलेज श्याम काट में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत श्याम काट में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

महराजगंज: विकास खण्ड नौतनवा के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित ग्राम पंचायत श्याम काट में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए।

आयोजनों का उद्देश्य प्रशासन को सीधे गांव तक

चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य प्रशासन को सीधे गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि श्याम काट सहित नेपाल सीमा से लगे गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास होगा और पलायन पर भी रोक लगेगी।

कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

योजनाओं के लिए आवेदन

उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ सही पात्र तक पहुंच सकता है। चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं के लिए आवेदन भी कराए गए।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को ₹1.08 लाख तक का अनुदान मिलता है, जिससे बिजली बिल में कमी के साथ-साथ अतिरिक्त आय का अवसर भी मिलता है।

खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1540 की आबादी वाले इस गांव में 244 परिवार रहते हैं। यहां 73 आयुष्मान कार्डधारक, 247 किसान सम्मान निधि लाभार्थी, 288 पात्र गृहस्थी कार्डधारक और 25 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इसके अलावा 108 वृद्धावस्था पेंशन, 11 निराश्रित महिला पेंशन और 3 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी हैं।

फतेहपुर में सगे बेटों ने मां के साथ किया ये कारनामा, पीड़िता 80 की उम्र में थाने के चक्कर काटने को मजबूर

चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 मरीजों को परामर्श और दवा दी गई, जबकि 11 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 130 पशुओं को दवा और 72 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

हल्द्वानी लालकुआं मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, कैफे कर्मचारी की हालत गंभीर

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एन.एन. प्रसाद, एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  2 May 2026, 6:43 PM IST

Advertisement