महराजगंज डीएम संतोष कुमार शर्मा का सख्त आदेश, कहा- गोवंश संरक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी
महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अहमदपुर हड़हवा गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर गोवंश के संरक्षण, स्वास्थ्य, चारा, स्वच्छता, सर्दी से बचाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।