हिंदी
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत (Img- Internet)
Mumbai: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े मामले में एक अहम मोड़ आया है। इस केस में लंबे समय से जांच के घेरे में रहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुंबई की विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके और उनके परिवार के बैंक खातों को डी-फ्रीज करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी Narcotics Control Bureau द्वारा कानूनी प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया था। इसी कारण अदालत ने माना कि बैंक खातों को फ्रीज करना उचित प्रक्रिया के तहत नहीं था।
यह पूरा मामला वर्ष 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद ड्रग्स एंगल सामने आया और जांच के दायरे में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को भी शामिल किया गया। इसी दौरान उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे।
विशेष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि किसी भी व्यक्ति के वित्तीय अधिकारों को रोकने के लिए तय प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में कुछ प्रक्रियात्मक कमियां पाई गईं, जिसके चलते खातों को फिर से चालू करने का आदेश दिया गया।
Sushant Singh Rajput: सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत Suicide Case में क्यों की Closure Report दाखिल
इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को अपने बैंक खातों का उपयोग करने की अनुमति मिल गई है। लंबे समय से बंद पड़े खातों के कारण वित्तीय गतिविधियां प्रभावित थीं जो अब सामान्य हो सकेंगी।
सुशांत सिंह राजपूत केस पिछले कई वर्षों से अदालत में विचाराधीन है और इसमें कई जांच एजेंसियां शामिल रही हैं। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद मामला और जटिल हो गया था।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी, देखिये दिवगंत स्टार की यादगार यात्रा
इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि मामले से जुड़े अन्य कानूनी पहलुओं पर भी जल्द सुनवाई हो सकती है। हालांकि मुख्य जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है।
Location : Mumbai
Published : 26 April 2026, 11:05 AM IST