हिंदी
मुंबई: सलमान खान फायरिंग केस में एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को सलमान खान केस में आरोपी बनाया है। पुलिस ने FIR में कुछ और धाराएं भी जोड़ी हैं, जैसे कि 506 (2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल हैं। साथ ही जल्द ही पुलिस उनकी जेल से कस्टडी भी लेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुंबई क्राइम ब्राट ने गुजरात के भुज से दो संदिग्धों विक्की और सागर को अरेस्ट किया था। इन्होंने 14 अप्रैल को बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चार-पांच राउंड फायरिंग की थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी शूटर्स ने कथित तौर पर पुलिस को बताया था कि उन्होंने पैसों के लिए लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ऐसा किया था। वहीं, पुलिस उन संदिग्धों की भी तलाश कर रही है, जिसने इन दोनों शूटर्स को देसी पिस्तौल और 1 लाख रुपये दिए थे।
सलमान खान केस में दो अरेस्ट
पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपियों को पहले 1 लाख रुपये दिया गया था और बाद में 3 लाख और देने का वादा किया गया था। 16 अप्रैल को इन्हें माता के मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। और फिर मुंबई कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से इन्हें 25 अप्रैल तक की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों फायरिंग के बाद ट्रेन से सूरत चले गए थे। और नदी में बंदूक फेंक दी थी।
Published : 21 April 2024, 1:10 PM IST
Topics : accuse Firing Case Lawrence Bishnoi Mumbai Crime Branch Salman Khan आरोपी फायरिंग केस मुंबई क्राइम ब्रांच लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान