कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। चेन्नई में दिए बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की है। बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में जंगल में लगी भीषण आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और प्रशासन की मशक्कत के बीच बिजली आपूर्ति बहाल होने से आग पर काबू पाया गया और किसानों की फसल को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने देवघर दौरे के दौरान विपक्षी दलों पर महिला अधिकारों को लेकर तीखा हमला बोला। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने बंगाल में बदलाव का भी दावा किया।
ADR की रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के उम्मीदवारों की संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। करोड़ों के मालिकों के बीच कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास 500 रुपये तक की संपत्ति है।
बदायूं के उदईया नगला गांव में 65 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार पहले ही दो मौतों का दर्द झेल चुका था, जिससे वह पूरी तरह टूट गई थी।
गोरखपुर के गोला विकास खंड के चंदौली गांव में सड़क और नाली निर्माण न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। निषाद टोला के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।
बिहार में जेडीयू ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना है। नीतीश कुमार के भरोसेमंद माने जाने वाले श्रवण कुमार को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है।
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के धानी बाजार में सफाई को लेकर विवाद गहरा गया है। फर्जी रिपोर्ट के आरोप के बाद व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
देवघर जिले के पशु अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी से पशुपालकों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी के बढ़ते असर के बीच महंगी दवाओं ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है।