हिंदी
रजनीकांत (Img: Pinterest)
New Delhi: रजनीकांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार के. बालाचंदर ने किया था। फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में थे, जबकि रजनीकांत ने एक छोटे लेकिन प्रभावशाली नकारात्मक किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज पांच दशक से अधिक समय बाद भी उनका स्टारडम पहले जैसा कायम है।
फिल्मी सफर के 51 वर्ष पूरे होने पर रजनीकांत ने अपनी नई फिल्म 'धर्मन' के सेट पर केक काटा। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अश्वथ मारिमुथु, कलाकार और पूरी तकनीकी टीम मौजूद रही। सभी ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ सुपरस्टार का सम्मान किया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ खेल नहीं, मनोरंजन और परिवारों का नया अड्डा, जानिए अंदर से कैसा दिखता है Shah Rukh Khan का नया क्रिकेट ग्राउंड
रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की टैगलाइन 'द डेडली डॉक्टर' ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे इसकी कहानी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर निर्माताओं ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
'धर्मन' का निर्माण कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं। फिल्म का संगीत लोकप्रिय संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। इसमें रजनीकांत के साथ अभिनेत्री सिमरन और राशी खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह रजनीकांत के करियर की 173वीं फिल्म है और फिलहाल इसकी शूटिंग व निर्माण कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें: OTT Release: 15 अगस्त को ओटीटी मनोरंजन का तूफान, रिलीज हो रही है ये जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज
रजनीकांत के 51 साल पूरे होने पर देश-विदेश से उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किए। फैंस ने उनकी फिल्मों, अभिनय और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके लंबे और सफल करियर को प्रेरणादायक बताया।
Location : New Delhi
Published : 16 August 2026, 1:05 PM IST
No related posts found.