Varanasi Airport Firing: वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री ने तानी पिस्टल, चलाई गोलियां, दो घायल

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी खबर है। यहां एक सिरफिर यात्री ने एयरपोर्ट पर अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 August 2026, 12:07 PM IST
google-preferred

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक यात्री की पिस्टल से अचानक फायर हो गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ के यात्री की पिस्टल से चली गोली

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ का रहने वाला एक यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करने वाला था। यात्री के पास पिस्टल थी और उसने हथियार तथा मैगजीन के संबंध में घोषणा भी की थी।

पुलिस के मुताबिक, हथियार की जांच के दौरान यात्री की पिस्टल से अचानक एक राउंड फायर हो गया। गोली जमीन से टकराने के बाद पास में मौजूद दो लोगों को लग गई।

दो AAICLAS सिक्योरिटी स्क्रीनर्स घायल

वाराणसी पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना में दो AAICLAS सिक्योरिटी स्क्रीनर्स घायल हुए हैं। इनमें एक महिला और एक युवक शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला के जांघ और युवक के हाथ में गोली लगी है।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए हरहुआ क्षेत्र स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अस्पताल में दोनों का उपचार कराया जा रहा है।

करीब साढ़े नौ बजे हुई घटना

वाराणसी पुलिस ने बताया कि घटना 16 अगस्त को करीब साढ़े नौ बजे हुई। यात्री मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 से सफर करने वाला था और अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था।

हथियार की जांच के दौरान अचानक फायर होने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

Independence Day 2026: जानिए क्या है पीएम मोदी का ‘सप्तधारा’ मंत्र, जो भारत को बनाएगा विकसित राष्ट्र

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि हथियार से फायर किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा जांच के दौरान यह स्थिति कैसे बनी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यात्री के हथियार से जुड़ी प्रक्रिया और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Location :  Varanasi

Published :  16 August 2026, 12:07 PM IST

Related News

Advertisement