हिंदी
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र का मामला (Source: Dynamite News)
Ramnagar: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में पुलिस दबिश के दौरान छिपे बदमाश चंदन सागर ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। पुलिस टीम जब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची तो वह हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भाग गया और वहां छिप गया।
पुलिस ने जंगल में उसकी घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि उसने करीब तीन राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
AI Industry: Anthropi CEO की पत्नी और Jeffrey Epstein के कनेक्शन पर उठे सवाल, जानें पूरा मामला
बदमाश की फायरिंग के बाद पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस टीम ने पूरे जंगल को घेरकर आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी।
गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद के मुताबिक, देर रात एक युवक को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया था। गोली पैर को आर-पार कर गई थी। चिकित्सकीय टीम ने उसका उपचार किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Delhi Crime: कल्याणपुरी में दिनदहाड़े खूनी वारदात, सफाई कर्मचारी को चाकू से गोदा; आरोपी फरार
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, वह हाल में रामनगर में हुई एक घटना में भी आरोपी था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।
मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने भी अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश दिया है।
Location : Ramnagar
Published : 16 August 2026, 1:05 PM IST
Topics : Nainital Crime Ramnagar News Uttarakhand News