हिंदी
GIC कॉलेज में छात्र को सार्वजनिक दंड (IMG: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले में कक्षा-9 के एक छात्र के साथ कथित मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्र के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। घटना को लेकर छात्र के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों के साथ कथित शारीरिक दंड और अपमानजनक व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
चंदौली के चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो वायरल है। प्रधानाचार्य पर कक्षा-9 के छात्र से मारपीट का भी आरोप है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की… pic.twitter.com/x1liuF5g8J
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 16, 2026
वायरल वीडियो 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक छात्र को मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में अब वायरल वीडियो और छात्रों के आरोपों पर शिक्षा विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई का इंतजार है। अधिकारियों की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Chandauli
Published : 16 August 2026, 6:11 PM IST
Topics : Aditya Narayan Rajkiya Inter College Chandauli News Principal Misbehavior Student assaulted Student Punishment Video