हिंदी
अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लेकर बड़ी खबर (Source: X)
Prayagraj: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ रही सरगर्मियों के बीच माफिया डॉन रहे अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि उमर अहमद विधानसभा चुनाव लड़ सकता है। उमर अहमद के चुनाव लड़ने की अटकलों को AIMIM के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद के बयान से बल मिला है, जिसके बाद तमाम सवाल उठने के साथ ही और सियासी चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं है।
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की हाल ही की हाल में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने और उसके खाक-ए-सुपुर्द के लिए अदालत से उमर अहमद समेत अतीक के दोनों बेटों को पुलिस कस्टडी में पैरोल मिली थी। लखनऊ जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे उमर और झांसी जेल में बंद अली अहमद को कसारी-मसारी कब्रिस्तान लाया गया था। अबान अहमद के जनाजे में काफी भीड़ जुटी थी और इस दौरान AIMIM के कई नेता भी इसमें शामिल हुए थे। इस दौरान AIMIM के कई नेता अली और उमर अहमद से बातचीत करते उनके काफी करीब देखे गये।
झांसी लूटकांड में 4 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, थाना प्रभारी बाल-बाल बचे
अब इसी मुलाकात को लेकर जब प्रयागराज से AIMIM के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद से एक निजी चैनल द्वारा सवाल किया गया तो उनका बड़ा बयान सामने आया है। उमर अहमद के यूपी चुनाव लड़ने के सवाल के जबाव में अफसर महमूद ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो वे पार्टी में उमर अहमद का स्वागत करेंगे।
हालांकि अफसर महमूद ने निजी चैनल को दिये इस इंटरव्यू में यह भी साफ किया कि उनको अली और उमर के चुनाव लड़ने की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यदि उनकी तरफ से इस तरह का प्रस्ताव आता है कि पार्टी हाईकमान उस पर फैसला करेगी और उनको यूपी चुनाव में उतारेगी।
अफसर महमूद ने यह भी साफ किया कि अभी यूपी चुनाव में काफी समय है, इसलिये इस पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन फिर भी यदि अतीक के दोनों बेटों के चुनाव लड़ने को लेकर उनके घर से कोई प्रस्ताव या सूचना आती है तो पार्टी इस पर जरूर विचार करेगी।
हालांकि इश मामले पर अभी AIMIM के चीफ Asaduddin Owaisi का बयान सामने नहीं आया है।
अतीक अहमद के दोनों बेटे जेल में बंद हैं। ऐसे में उनका चुनाव लड़ना कोई आसान नहीं है और यह पूरी तरह से कानूनी मामला है। लेकिन यदि अतीक का कोई बेटा चुनाव लडता है तो वह एक तरह से अपने पिता के ही नक्शेकदम पर चलने का काम कर सकते हैं। अतीक अहमद भी जेल में रहकर चुनाव लड़ चुके हैं।
Location : Prayagraj
Published : 16 August 2026, 4:47 PM IST
Topics : Atiq Ahmed Umar Ahmed UP Politics