अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान पर पहली FIR दर्ज, जानें क्यों
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के खिलाफ पहली बार FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए भड़काऊ वीडियो के बाद धूमनगंज थाने में BNS 353 के तहत केस दर्ज हुआ। वीडियो में धमकी भरा डायलॉग, लग्जरी कारों का काफिला और शादी समारोह में उसकी मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था और उसके गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।