उमर पहुंचा प्रयागराज, अबान की मिट्टी की तैयारी; झांसी जेल से अली के पहुंचने का इंतजार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए उमर अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पहुंच गया है। अब झांसी जेल से अली अहमद के पहुंचने का इंतजार है। इसके बाद अबान को अतीक अहमद की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 August 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है। अतीक के बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए अतीक का बेटा उमर अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पहुंच गया है। साढ़े चार बजे के बाद उमर कब्रिस्तान पहुंचा, जहां अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अतीक की कब्र के पास दफन होगा अबान

जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद को प्रयागराज के उसी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उसके पिता और माफिया अतीक अहमद की कब्र है। परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अबान की मौत की खबर के बाद से ही परिवार में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Abaan Burial: अतीक-अशरफ और असद की कब्र के बगल में दफन होगा अबान? जनाजे में शाइस्ता की एंट्री पर पुलिस की नजर

कड़ी सुरक्षा में पहुंचा उमर

उमर अहमद को पुलिस सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। उसे सीधे कब्रिस्तान पहुंचाया गया, जहां अबान के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। वहीं, झांसी जेल में बंद अली अहमद के भी जल्द प्रयागराज पहुंचने की बात सामने आई है। अली के पहुंचने के बाद परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Location :  Prayagraj

Published :  8 August 2026, 5:17 PM IST

Related News

Advertisement