स्कूल के लिए निकली किशोरी, घर लौटने का इंतजार करता रहा परिवार… फिर आखिर क्यों थाने की चौखट तक पहुंची बात?

महराजगंज के कोल्हुई इलाके में स्कूल गई किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 August 2026, 4:32 PM IST
google-preferred

Kolhui: कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल गई किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

स्कूल से घर नहीं पहुंची किशोरी

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि लापता किशोरी रोज की तरह स्कूल गई थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें- गोदाम से गायब हुईं कोल्ड ड्रिंक की 30 पेटियां, सुबह अंडरपास पर पुलिस ने खोला राज… लोडर समेत आरोपी गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर मुकदमा

किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने कोल्हुई पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- ‘ससुराल’ बना श्मशान? विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, खामोश दीवारें चीख-चीख कर दे रहीं साजिश की गवाही

तलाश में जुटी पुलिस टीम

पुलिस किशोरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  16 August 2026, 4:32 PM IST

Advertisement