गोदाम से गायब हुईं कोल्ड ड्रिंक की 30 पेटियां, सुबह अंडरपास पर पुलिस ने खोला राज… लोडर समेत आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर में गोदाम से कोल्ड ड्रिंक की 25 से 30 पेटियां चोरी होने के मामले में हलियापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 पेटी कैम्पा कोला और चोरी में इस्तेमाल महिंद्रा इलेक्ट्रिक लोडर बरामद किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 August 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

Sultanpur: गोदाम में रखी कोल्ड ड्रिंक की पेटियां अचानक गायब हुईं तो कारोबारी के होश उड़ गए। चोर एक-दो नहीं बल्कि करीब 25 से 30 पेटियां लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सुराग जुटाते हुए आखिरकार वांछित आरोपी तक पहुंच गई। हलियापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 57 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की 15 पेटी कैम्पा कोला और एक महिंद्रा इलेक्ट्रिक तीन पहिया लोडर बरामद किया गया है।

गोदाम से गायब हो गई थीं कोल्ड ड्रिंक की पेटियां

मामला सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसके गोदाम से अज्ञात चोर करीब 25 से 30 पेटी कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 94/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी।

सुल्तानपुर के लाल को बड़ा सम्मान! हावड़ा के पुलिस कमिश्नर IPS अखिलेश चतुर्वेदी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

सुबह-सुबह अंडरपास पर पुलिस ने दबोचा

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली। इसके बाद हलियापुर पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 5:50 बजे तिरहुत अंडरपास के पास टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव निवासी बुधई उर्फ बुधिराम पासी, उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है।

15 पेटी कैम्पा कोला और लोडर बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की 15 पेटी कैम्पा कोला बरामद हुई है। इसके अलावा वह महिंद्रा इलेक्ट्रिक तीन पहिया लोडर, वाहन संख्या UP42DT7111 भी पुलिस के हाथ लगा। पुलिस को शक है कि इसी लोडर का इस्तेमाल चोरी के सामान को ले जाने में किया गया था। बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक होने के कारण सामान को किसी वाहन के जरिए ही ले जाने की आशंका थी। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन तक पहुंच बनाई और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

डर के साए में पढ़ाई करने को मजबूर मासूम, सुल्तानपुर में स्कूल के रास्ते में अश्लीलता करने वाला चढ़ा खाकी के हत्थे

लोडर को भी किया गया सीज

चोरी के माल के साथ बरामद लोडर के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस अब मामले में यह भी जांच कर रही है कि चोरी की बाकी पेटियां कहां गईं। शिकायत में करीब 25 से 30 पेटियां चोरी होने की बात कही गई थी, जबकि आरोपी के कब्जे से 15 पेटियां बरामद हुई हैं। ऐसे में बाकी सामान को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है।

आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश

गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान चोरी में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sultanpur

Published :  16 August 2026, 3:31 PM IST

Related News

Advertisement